Breaking News
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
विकासनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक बरामद
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले
भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील

महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ

महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ

कहा भगदड़ की साजिश कर्ताओं का जल्द हो पर्दाफाश

देहरादून। प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ के तीसरा अमृत स्नान के निर्विघ्न संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में पवित्र संगम में डुबकी लगाने पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रबंधन की तारीफ करते हुए उनसे मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना की जांच कर साजिश का पर्दाफाश करने की बात कही है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर सकुशल स्नान संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज संगम पर स्नान-पूजन करके पूरे विश्व को गंगा के प्रति समर्पण और अटूट निष्ठा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि गंगा, यमुना और सरस्वती हमारे जीवन का आधार हैं, ये धाराएं हमारी लाइफ लाइन हैं। इसलिए इनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का प्रबंधन करना हर किसी के बस की बात नहीं है, ऐसा कार्य योगी जैसे योजनाकार कुशल राजनीतिज्ञ ही कर सकते हैं।

महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ में देश-दुनिया से आये करोड़ों की संख्या में लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई दिव्य धाराओं में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रयागराज कुम्भ में जल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए उत्तराखंड सरकार ने भी टिहरी जलाशय से 150 क्यूमेक्स स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति कर अतिरिक्त जल उपलब्ध करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top