Breaking News
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
पीआईबी देहरादून द्वारा पिथौरागढ़ में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो

दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो

रोड शो में बड़ी संख्या में सीएम धामी के स्वागत में उमड़े लोग

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी के पक्ष में आयोजित रोड-शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह लोग उनके स्वागत में हाथ हिलाते नजर आए। जिस सड़क से भी सीएम धामी का रोड निकला वहां सीएम धामी से मिलने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इन चुनाव में केजरीवाल सरकार को जड़ से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है। केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों में कई घोटाले किए। कभी शराब घोटाला तो कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला तो कभी शीशमहल घोटाले के नाम पर दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। घोटाले के नाम पर यहां पर मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि आपदा सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन इसके उल्ट हर मुहल्ले में शराब के ठेके खुलवाए गए। मंदिरों तक के पास ठेके खुलवाने में केजरीवाल सरकार को शर्म तक नहीं आई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा और घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा साथ ही महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा एवं पीजी तक की फीस माफ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top