Breaking News
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्थुन्नम’, अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट की हो चुकी है बुकिंग

मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्थुन्नम’, अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट की हो चुकी है बुकिंग

मकर संक्रांति में एकमात्र बड़ी फिल्म जो अभी तक रिलीज होनी बाकी है, वह है ‘संक्रांतिकी वस्थुन्नम’। इस फिल्म का अब तक काफी ज्यादा बज सोशल मीडिया पर बन चुका है। वेंकटेश की मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है। इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इसी वजह से एक्स से लेकर इंस्टाग्रम तक पर फैंस में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है।

अब तक बिके इतने टिकट
फिल्म के निर्माता बॉक्स ऑफिस पर ‘संक्रांतिकी वस्थुन्नम’ की अच्छी शुरुआत की उम्मीद जता रहे हैं। बुक माय शो पर अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म टिकट खिड़की पर पहले दिन मजबूत ओपनिंग ले सकती है।

फैंस को अच्छी फिल्म होने की उम्मीद
हालांकि, फिल्म का भविष्य कैसा रहेगा यह इसकी कहानी और कलाकारों के अभिनय पर निर्भर करता है। फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर को बड़ी संख्या में वेंकटेश के फैंस ने पसंद किया है। इसी वजह से निर्माता भी फिल्म के हिट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ये कलाकार भी आएंगे नजर
यह फिल्म कल यानी 14 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें ऐश्वर्या राजेश, मीनाक्षी चौधरी, नरेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण दिल राजू ने किया है। भीम्स सेसिरोलेओ ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top