Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क 

खराब मौसम के कारण बदला फ्लाइट का समय 

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने अपना रुख बदल दिया है, बीते दो- तीन दिनों से चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ था, लेकिन आज फिर बदले मौसम के कारण ठंड के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित प्रभावित हुईं। सुबह सबसे पहले इंडिगो अहमदाबाद वाली फ्लाइट 7: 55 बजे पहुंचती है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 10: 50 कर दिया गया।

एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के स्थान पर 9:53 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9 बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंची। दोपहर 3: 20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top