Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

कॉकटेल के सीक्वल पर लगी मुहर, शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मचाएंगी धमाल

कॉकटेल के सीक्वल पर लगी मुहर, शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मचाएंगी धमाल

शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में फैंस को बहुत पसंद आई थी। अब ये जोड़ी आपको फिर से एंटरटेन करने आ रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि दोनों कॉकटेल 2 में साथ आ रहे हैं। कॉकटेल फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। ये होमी अदजानिया की फिल्म थी और इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। डिंपल कपाडिय़ा और बमन ईरानी का भी अहम रोल था। अब इसका सीक्वल बनने की खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार, कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन होंगे। दिनेश विजान हिट फिल्म के सीक्वल का निर्माण करेंगे। इसकी कहानी भी पहली वाली की तरह होगी। लव ट्रायंगल होगा। अब दूसरी लीड हीरोइन की तलाश की जा रही है। रश्मिका मंदाना का भी नाम सामने आ रहा है। कॉकटेल फिल्म दीपिका पादुकोण के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। इस फिल्म ने उनके करियर को उड़ान दी थी। इम्तियाज अली ने कहानी लिखी थी। इसका सीक्वल मई 2025 में फ्लोर पर आ सकता है। अभी कास्टिंग का काम चल रहा है।

शाहिद को पिछली बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। वो इस वक्त पूजा हेगड़े के साथ रोशन एंड्रयूज की देवा की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बन रही फिल्म को भी हां कह दिया है। कृति की बात करें तो वो नेटफ्लिक्स की दो पत्ती में नजर आई थीं। वो अपनी बहन नुपूर सेनन के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top