Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष भाजपा में हुए शामिल

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के पुत्र मनीष भाजपा में हुए शामिल

तीन अन्य सीटों की तर्ज पर पौड़ी व हरिद्वार में भी भाजपा प्रत्याशी रिपीट करने का बना दबाव

पूर्व में भाजपा नेतृत्व के खिलाफ दिए गए मनीष के बयान फिर से वॉयरल

देहरादून। सीएम धामी के नेतृत्व में चल रहा कांग्रेस तोड़ो अभियान के तहत शनिवार को एक और विकेट गिरा दिया गया। लग रही अटकलों के मुताबिक शनिवार को पौड़ी लोकसभा से 2019 में।कांग्रेस के टिकट पर हार चुके मनीष खंडूड़ी भाजपा में विधिवत तौर पर शामिल हो गए।इस मौके पर सीएम धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम बी सी खंडूडी के पुत्र मनीष खंडूड़ी ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। मनीष को पौड़ी सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना गया कि कांग्रेस ने मनीष खंडूड़ी को उम्मीद से अधिक सम्मान दिया। लेकिन वे इन पांच सालों में अपनी जमीन तैयार नहीं कर सके। 2019 में कांग्रेस में शामिल होते समय मनीष खंडूडी ने भाजपा को वन मैन पार्टी करार दिया था। और कहा था कि भाजपा ने मेरे पिता के साथ ठीक नहीं किया। उनका यह बयान एक बार फिर वॉयरल हो रहा है।

इधर, मनीष के भाजपा में शामिल होने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ गयी है। पौड़ी सीट पर मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत को 2024 का टिकट अभी नहीं मिला है। यही स्थिति हरिद्वार सांसद निशंक की है। जबकि भाजपा नेतृत्व नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर क्रमश: अजय भट्ट, अजय टम्टा व माला राज्य लक्ष्मी को टिकट दे चुकी है।

पौड़ी व हरिद्वार सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है। तीन सीटों का टिकट रिपीट होने के बाद निशंक व तीरथ को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारे जाने को लेकर दबाव बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top