Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज
जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन
Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा
Oscar Award 2026: समावेशिता की नई मिसाल, के-पॉप से लेकर महिला सिनेमैटोग्राफर तक सबका जलवा
चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत
चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

बसपा ने हरिद्वार से मुस्लिम प्रत्याशी पर खेला दांव

बसपा ने हरिद्वार से मुस्लिम प्रत्याशी पर खेला दांव

चुनावी करवट- मायावती की पिचकारी से कांग्रेस के उड़े रंग

मौलाना जमील अहमद काजमी को हरिद्वार से लड़ाएगी बसपा

भावना पांडेय भाजपा में शामिल होंगी

हरिद्वार। इंडिया गठबंधन से अलग राह बनाती नजर आ रही मायावती ने हरिद्वार में मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर धर्मनिरपेक्ष मतों में साफ साफ दरार डाल दी। एक दिन पहले तक भावना पांडेय का बसपा प्रत्याशी के तौर पर नाम उछल रहा था। लेकिन मायावती ने यूपी की मीरापुर विधानसभा से विधायक मौलाना जमील अहमद काजमी को हरिद्वार का टिकट दिया है। रातों रात होली के दिन उड़े इस गुलाल के बाद भावना पांडेय पार्श्व में चली गईं। उनके भाजपा के निकट जाने की भी चर्चायें भी आम हो गई है। भावना पांडेय जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रही है।

लगभग 19 लाख मतों वाली हरिद्वार लोकसभा में मुस्लिम मत विशेष प्रभाव रखते हैं। इन मतों का बंटवारा अब कांग्रेस व बसपा कर बीच तय माना जा रहा है। इधर, भावना पांडेय पहाड़ी मतदाताओं में सेंध लगाते हुए भाजपा व कांग्रेस के मतों में विभाजन करती। लेकिन बदले राजनीतिक समीकरण के तहत बसपा के मुस्लिम उम्मीदवार सीधे सीधे कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को नुकसान पहुंचाएंगे। इंडिया गठबन्धन से बाहर चल रही मायावती की पिचकारी ने हरिद्वार में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत की चुनावी डगर थोड़ी और आसान कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top