रेस्टोरेंट स्टाइल सोया वेज बिरयानी बनाने की आसान विधि!
अगर कुछ स्पाइसी खाने का मन करे लेकिन समझ में ना आये तो ये रेसिपी आपके लिए ही है – सोया वेज बिरयानी (ऑल इन वन)। इसमें आपको सारी सब्जिया मिल जायेंगे और प्रोटीन भी |
इस सोया वेज बिरयानी को आप कभी भी बना के खा सकते है लंच हो या फिर डिनर….
तो चलिए फटाफट सोया वेज बिरयानी बनाना शुरू करते है….
सामग्री:-
- 90% पकी हुई चावल(Boiled rice): 2 कप
- तेल(Oil): 25 ग्राम (4 चम्मच)
- छोटी इलाइची(Green cardamom): 2
- लॉन्ग(Cloves): 4
- दाल चीनी(Sinnamon): 1 इंच
- काली मिर्च(Black paper): 6-8
- तेजपत्ता(bay leaf): 2
- आलू(Potato): 2
- बीन्स(beans): 1/2 कप
- गाजर(Carrot): 1/2 कप
- टमाटर(Tomato): 1
- प्याज(Onion): 1/2 कप (2 बड़ी प्याज)
- हरी मिर्च(Slice Green chilli): 3
- कैप्सिकम(Captium): 1/2 कप
- लहसुन पेस्ट: 2 चम्मच
- दही(curd): 1/2कप (50 ग्राम)
- केशर वाली दूध(Milk& kesher): 1/2 कप
- नमक(salt): 2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
- जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1/2 चम्मच
- गरम मशाला(Garam mashala): 1 चम्मच
- धनिया पत्ता(Coriender leaf)
सोया वेज बिरयानी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले सोयाबीन को 10 मिनट के लिए फूलने के लिए डाल दे |
2. फिर उसे छान कर किसी बार कटोरे में निकाल ले |
3. और उसमे कटी हुई सब्जियां (आलू, बिन्स,गाजर,टमाटर, हरी मिर्च और कैप्सिकम) डाल दे |
4. फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट, दही, नमक और जीरा पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला दे |
5. अब उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दे |
6. अब गैस पे प्रेसर कुकर या कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले और प्याज को भूनकर छान ले |
7. प्याज को भूनकर निकल दे और बची हुई तेल में सारी खरे मशाले (इलाइची, लॉन्ग, दालचीनी, काली मिर्च और तेजपत्ता) को डाल दे |
8. मशाले को थोड़ा ड्राई हो जाने पे उसमे मिक्स्ड की हुई शब्जियां डाल दे, और उसे मध्यम आँच पे फ्राई करे |
9. फ्राई हो जाने के बाद उसमे पकी हुई चावल को थोड़ा सा डाल दे |
10. फिर उसके ऊपर भुनी हुई प्याज को डाल दे |
11. फिर उसके ऊपर थोड़ा सा चावल को डाल दे और उसके ऊपर केशर वाली दूध को डाल दे |
12. और अब लास्ट टाइम बची हुई चावल को डाल दे और भुनी हुई प्याज और थोड़ा सा धनिया पत्ता डाल दे |और फिर उसे ढक कर 25-30 मिनट तक उसे मध्यम आँच पे पकाये |(अगर आपके घर में कोई भरी चीझ है तो कढ़ाई को ढक कर उसके ऊपर कोई भरी चीझ रख दे |)
13. 25 मिनट के बाद प्लेट को हटाए और साइड से चेक करे शब्जी का पानी तो नहीं है |(अगर है तो थोड़ी देर और उसे पका ले)
अब उसे साइड से निकाल कर प्लेट में रख दे | और हमारी सोया वेज बिरयानी बन कर तैयार है |
सावधानी :-
- आप अपनी पसंद की कोई भी शब्जी डाल सकते है |
- प्याज फ्राई करने के बाद अगर आपको तेल ज्यादा लगे तो आप उसे काम भी कर सकते है |
- बाकि पूरा खाना को आप मध्यम आँच पे पकाये |
- अगर आपके घर पे लोहे की तारा है तो आप 15 मिनट पकने के बाद 15 मिनट तवा के ऊपर बिरयानी की कढ़ाई को रख कर पका ले | ऐसा करने से बिरयानी और भी अच्छा पकती है |