Tuesday, December 5, 2023
Home ख़बर उत्तराखंड महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी

रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह प्रेक्षागृह, कॉलेज ऑफ़ वेटनेरी, पंतनगर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं ग्राम्य विकास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “महिला किसान और महिला दैनिक मजदूरो के पलायन” से संबंधित संगोष्ठी के कार्यक्रम के प्रतिभाग कर संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। एक दिवसीय संगोष्ठी में महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित बिंदुओ पर चर्चा की गई। इस दौरान कई वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा राज्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम रही है और समाज में मातृ शक्ति का अहम योगदान है। मंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार मातृ शक्ति की कितना चिंता करती है यह इस बात का संकेत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा चाहे दिल्ली की केंद्र सरकार हो या राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रहे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश की कमान संभालते ही कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उन्होंने कहा आज बेटियां फाइटर प्लेन चला रही है। हर क्षेत्र में बेटी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा बेटियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा आज कैप के माध्यम से 25 हजार से अधिक किसानों को जोड़ा गया है।

जिसका 95 करोड़ टर्न ओवर है। उत्तराखंड की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या कृषि आधारित है और इनमें मुख्य शक्ति का सबसे बड़ा सहयोग है। उन्होंने कहा महिलाओं को सशक्त करने के लिए पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था, उत्तराखंड में उसे बढ़ाकर 50% किया है। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के तहत महिला समूह को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है पर्वत का क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा दिए जाने के लिए महिला किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंत्री ने श्री अन्न के लाभ और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कृषि विकास में, विशेषकर फसल उत्पादन, पशुधन, बागवानी, कटाई के बाद के कार्य, कृषि/सामाजिक वानिकी, मत्सय पालन आदि में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विभिन्न कृषि जनगणनाओं के दौरान देश में कृषि क्षेत्र के संचालन और प्रबंधन में महिला परिचालन धारकों का बढ़ता प्रतिशत महिलाओं की अधिक भागीदारी का संकेत देता है। कृषि क्षेत्र में स्व-रोज़गार, अवैतनिक सहायता या मजदूरी श्रमिक के रूप में काम करने वाली महिलाओं का अनुपात अधिक है। विश्व स्तर पर, अनुभवजन्य साक्ष्य हैं कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय कृषि-जैव विविधता के संरक्षण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में लगी महिला समूहों के स्टॉलो का अवलोकन भी किया।

इस अवसर राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य सचिव मीनाक्षी नेगी, अधिशासी निदेशक आर.डी.पालीवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग समन्वयक सर्वेश पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ऊमा जोशी सहित प्रदेश से आयी हुई महिलाएँ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका

स्यूंपुरी में किया रात्रि प्रवास, घर-घर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना व दर्शन कर मांगा आशीर्वाद रूद्रप्रयाग। तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह...