Wednesday, December 6, 2023
Home ख़बर उत्तराखंड कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार, एक लाख...

कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार, एक लाख रुपए मिलेंगे पुरस्कार में

देहरादून। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर में रिसर्च एसोसिएट युवा कवियत्री व लेखिका डॉ. कविता भट्ट “शैलपुत्री” को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार 2019 के लिए चयनित किया गया है। उनको मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

डॉ. कविता भट्ट की पुस्तक “भारतीय साहित्य में जीवन मूल्य” का चयन अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल (आलोचना) पुरस्कार श्रेणी में हुआ। डॉ. भट्ट अब तक 24 पुस्तकें और सैकड़ों रचनाएं लिख चुकी है। वह कनाडा से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी चेतना के परामर्श मंडल के परामर्श मंडल की सदस्य होने के साथ ही हिंदी साहित्य भारती की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

वर्ष 2020 में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की सलाहकार सदस्य भी मनोनीत किया गया है। उन्होंने चार विषयों में स्नातकोत्तर किया है। दर्शनशास्त्र व योग विषयों में यूजीसी नेट व पीएचडी और महिला सशक्तीकरण विषय में डिप्लोमा किया।

वह उत्तराखंड की पहली महिला हैं जिनको दर्शन शास्त्र विषय में गुणवत्ता परक शोध के लिए भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से जूनियर रिसर्च फेलोशिप और यूजीसी की तरफ़ से पोस्ट डॉक्टरल फैलोशिप दी गई।

डॉ.भट्ट के बेटी और हिमालय पर केंद्रित हाइकु काव्य को महाराष्ट्र की सुप्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना उर्वी प्राजक्ता सुकी ने प्रसिद्ध संगीतकार हरि प्रसाद चौरसिया के संगीत के साथ कई मंचों पर प्रस्तुत किया है।

RELATED ARTICLES

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

साउथ की जासूसी-थ्रिलर फिल्म जी2 में हुई बनिता संधू की एंट्री

भारतीय अभिनेत्री बनिता संधू अब साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. टीम जी2 ने अपनी आगामी फिल्म के लिए बनिता...

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब देना होगा ये टेस्ट

यूजर चार्ज भी हुआ महंगा  देहरादून। प्रदेश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑटोमेटिक टेस्ट देना होगा, जिसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज भी...

हेयर कॉम्ब करने का यह है सही तरीका, तुरंत सुलझ जाएंगे बाल, साथ ही होंगे ये फायदे

अपने बालों को अच्छे से संवारने के लिए उनमें कंघी करना बेहद जरूरी है. लोग अक्सर ऊपर से नीचे की और कंघी करते हैं...

कीट को मिला पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड 2023

भुबनेश्वर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को पहला सी आई आई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । कीट और कीस के...

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून। श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी/ प्रशासक, नगर निगम देहरादून द्वारा प्रस्तावित Uttarakhand Global Investors Summit 2023 के नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की नगर निगम सभागार में...

देवभूमि को बनाना है खेल भूमि, सरकार है प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेल...

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता को लेकर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ बैठक ली। मंत्री ने...

तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका

स्यूंपुरी में किया रात्रि प्रवास, घर-घर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना व दर्शन कर मांगा आशीर्वाद रूद्रप्रयाग। तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के...

पंखे से लटका कर की विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोग फरार

मंगलौर। सोमवार की दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के दो छोटे बच्चे है। छह साल पहले विवाहिता ने प्रेम विवाह...